भारत की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कारें 2026 में उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं, जो एक बार चार्ज करने में लंबा और भरोसेमंद सफल करना चाहते हैं।
अगर आप भी रेंज एंजाइटी (Range Anxiety) से बचना चाहते हैं और ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो एक बार चार्ज करने पर लंबा सफर तय करे, तो आप सही जगह पर हैं। 2026 में भारतीय बाजार में कुछ ऐसी शानदार इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं (और कुछ जल्द आ रही हैं), जो 700 से 850 किलोमीटर तक की जबरदस्त रेंज ऑफर करती हैं।
इस ब्लॉग में हम उन टॉप 3 EVs की बात करेंगे जो रेंज, परफॉर्मेंस और लग्जरी में सबसे आगे हैं।
भारत की सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कारों की तुलना (2026)
| कार का नाम | बैटरी क्षमता | क्लेम्ड रेंज | रियल वर्ल्ड रेंज | कीमत (एक्स-शोरूम) |
|---|---|---|---|---|
| Mercedes EQS 580 | 107.8 kWh | ARAI: 857 किमी | लगभग 620–650 किमी | ~₹1.55 करोड़ |
| Xiaomi SU7 | ~101 kWh (ऊपरी वेरिएंट) | ~800 किमी | भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है | उपलब्ध नही हैं |
| Kia EV6 Facelift | 84 kWh | WLTP: 581 किमी | लगभग 498 किमी | ₹65.9 लाख |
टॉप 4 लग्जरी इलेक्ट्रिक कार के बारे में जानिए
1. Mercedes-Benz EQS 580 – भारत की सबसे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार 2026

अगर भारत में अभी उपलब्ध सबसे ज़्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार की बात करें, तो Mercedes-Benz EQS 580 का कोई मुकाबला नहीं है। यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी का एक बेहतरीन नमूना है।
EQS 580 यह कार सिर्फ लंबी रेंज के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यह परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी में भी बेमिसाल है। यहाँ कुछ खास बातें दी गई हैं
परफॉर्मेंस और पावर:
- पावर और टॉर्क: यह कार 544 हॉर्स पावर (hp) की दमदार सकती और 855 न्यूटन मीटर (Nm) का ज़बरदस्त टॉर्क जनरेट करती है।
- तूफानी रफ्तार: यह सिर्फ 4.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है! मतलब, पलक झपकते ही रफ्तार पकड़ लेती है। इतनी भारी-भरकम होने के बावजूद.
- Top speed: EQS 580 इस कार की टॉप स्पीड 210 km/h हैं।
बैटरी और रेंज (Real Range)
- बैटरी पैक: EQS 580 इस वेरियंट में 107.8 kWh का विशाल बैटरी पैक मिलता है।
- रेंज: ARAI के मुताबिक, यह कार फुल चार्ज होने पर 857 किलोमीटर तक चल सकती है। लेकिन असल जिंदगी में थोड़ी रेंज कम होती है, क्योंकि AC, और आप कार को किस तरिके से चलाते है और रास्ते कैसी है उसपर निर्भर करता है। फिर भी लगभग 500 किलोमीटर तक की रेंज आराम से निकाल लेती हैं।
- सुपरफास्ट चार्जिंग: अगर आप कही जल्दी में हैं, तो यह कार आपसे इंतज़ार नहीं करवाएगी! 200 kWh के अल्ट्रा-क्विक DC चार्जर से चार्जर, 15% से 80% सिर्फ 31 मिनट में हो जाता हैं।
अंदर का नज़ारा
- स्क्रीन की दुनिया: आपको अंदर मिलती है 56-इंच की हाइपरस्क्रीन। यह सचमुच दुनिया की सबसे बड़ी कार स्क्रीन है, जो कार के पुरे डैशबोर्ड को कवर करती है!
- आराम और विलासिता: सफर को और शानदार बनाने के लिए, इसमें मसाज सीट्स, खूबसूरत एंबियंट लाइटिंग (जो मूड बदलती है) और हाई-एंड बार्मेस्टर म्यूजिक सिस्टम मिलता है। इसमें बैठना किसी फाइव-स्टार लाउंज में बैठने जैसा है!
- कीमत: इस अल्ट्रा-लग्जरी कार की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.55 करोड़ रुपये है। जगह और समय के हिसाब से चेंज हो सकती हैं कीमत .
✅अच्छाई (Pros)
- सबसे ज़्यादा रेंज: भारत में 857 किमी रेंज के साथ नंबर 1 पर है।
- अल्ट्रा-लग्जरी कैबिन: ज़बरदस्त आराम मिलता है और मसाज सीट्स मिलता है।
- एडवांस टेक्नोलॉजी: 56-इंच की विशाल ‘हाइपरस्क्रीन’ मिलता है
- बेहतरीन परफॉर्मेंस: 4.1 सेकंड में 100 किमी/घंटा की तूफानी रफ्तार पकड़ लेता है।
- तेज़ चार्जिंग: 15 मिनट चार्ज करने में 300 किमी की रेंज मिल सकती है।
❌बुराई (Cons)
- बहुत महँगी: कीमत ₹1.55 करोड़ से ज़्यादा, आम ग्राहक की पहुँच से बाहर है। लेकिन जो लोग ये कार लेने की सोच रहे है, तो समय 2026 में ये कार इस कीमत के लायक है, हा अगर आने वाले समय में बैटरी टेक्नोलॉजी बढ़ती है, तो हो सकता है की आने वाले कारों की कीमते सस्ती हो, और कम कीमत में अछि-अछि कारें देखने को मिले।
- विशाल साइज: भीड़-भाड़ वाले शहर और पार्किंग में मुश्किल होती है।
- कम ग्राउंड क्लियरेंस: भारतीय सड़कों और बड़े स्पीड ब्रेकर के बारे में सोचना पड़ेगा आपको। 110 mm ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।
संक्षेप में: EQS 580 एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार है जो रफ्तार, रेंज और लग्जरी को एक साथ पेश करती है।
2. Xiaomi SU7 – 800 किमी रेंज (इंटरनेशनल हाई-रेंज EV है)

ब्रांड की एंट्री: Xiaomi ने स्मार्टफोन और टेक गैजेट्स के बाद अब ऑटोमोबाइल सेक्टर में कदम रखा है। SU7 उनकी पहली इलेक्ट्रिक कार है, जो दिखाती है की कंपनी सिर्फ टेक नहीं बल्कि मोबिलिटी का भविष्य भी बदलना चाहती है।
प्लेटफ़ॉर्म: SU7 को Modena प्लेटफ़ॉर्म पर बनाया गया है, जिसमें सिंगल मोटर, डुअल मोटर और ट्रिपल मोटर वेरिएंट्स मिलते हैं।
बैटरी और रेंज
73.6 kWh की LFP बैटरी मिलता है – जोकि लगभग 668 किमी की रेंज दे सकता है। एक बार चार्ज करने पर लंबा सफर आराम से निकल जायेगा।
101 kWh Qilin NMC बैटरी मिलता है – जोकि लगभग 800 किमी की रेंज दे सकता है। यह हाई-एंड बैटरी है – ज्यादा पावरफुल, ज्यादा एफिशिएंट है।
Ultra Variant – ~620 किमी रेंज मिलता है, लेकिन 1500+ hp पावर मिलता है। यह वेरियंट सिर्फ रेंज के लिए नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस के लिए बनी है।
परफॉर्मेंस:
यह कार परफॉर्मेंस के मामले में बिलकुल अगली (NEXT) लेवल की है। इसमें पावर 295 hp से लेकर सीधे 1500+ hp तक जाती है, यानि चाहे आपको शांत ड्राइव चाहिए या सुपरकार जैसी रफ्तार–दोनों मिलती हैं। स्पीड का अंदाज़ा बस यही काफी है की यह 0 से 100 km/h लगभग 3 सेकेंड में पकड़ लेती है, जो ड्राइव करते समय एक जोरदार पूस-back वाला एहसास देती है। इसके अलावा, इसका 0.195 Cd ड्रैग कोएफिशिएंट इसे बेहद एयरोडायनामिक बनाता है, जिससे हवा का रेजिस्टेंस कम होता है, कार और स्मूथ चलती है, स्पीड बेहतर मिलती है और रेंज पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है।
इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
इस EV के अंदर कदम रखते ही, आपकी नज़र तुरंत 16.1-इंच की शानदार टचस्क्रीन पर जाएगी, जो की Apple CarPlay और Android Auto दोनों को स्पोर्ट करती है। यह कार सिर्फ स्मार्ट नहीं, बल्कि सुरक्षित भी है! इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम) और 360° कैमरा आपको पूरी सुरक्षा देते हैं। लंबे सफर को आरामदायक बनाने के लिए वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं, वहीं सेमि-ऑटोनॉमस ड्राइविंग फीचर्स ट्रेफिक में ड्राइविंग को बेहद आसान बना देते हैं। यह लग्जरी और टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मिश्रण है।
✅अच्छाई (Pros)
Xiaomi SU7 यह रफ्तार का बादशाह है! यह सिर्फ़ 3 सेकंड से भी कम समय में 100 की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी जबरदस्त रेंज (800 किमी तक) और सुपर-तेज़ चार्जिंग-सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके आप 220 किमी तक जा सकते हैं। अंदर आपको बेहतरीन टेक्नोलॉजी मिलती है, जैसे कि HayperOS और बड़ी स्क्रीन मिलती है, जो आपको बाकी Xiaomi गैजेट्स से आसानी से जुड़ जाती है।
❌बुराई (Cons)
इस कार के साथ एक बड़ा सवाल यह है कि यह अभी बाज़ार में नई है, इसलिए इसकी लम्बी विश्वसनीयता (reliability) को लेकर थोड़ा इंतज़ार करना होगा। साथ ही, अभी यह सिर्फ चीन में उपलब्ध है, इसलिए भारत में इसे देखने के लिए आपको इंतज़ार करना पड़ेगा। इसके अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग का पूरा फ़ायदा लेने के लिए भी आपको खास चार्जर की ज़रूरत होगी।
3. 2025 Kia EV6 Facelift ये एक (Premium Long-Range EV) है

2025 Kia EV6 Facelift भारत में ₹65.9 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च की गई है। यह कार भले ही कीमत में महंगी लगे, लेकिन रेंज, परफॉर्मस और टेक्नोलॉजी के मामले ‘में इसे भारत की Top 3 Longe Range Electric Cars में तीसरी स्थान मिलता है।
नए फेसलिफ्ट मॉडल में Kia ने न सिर्फ डिज़ाइन को अपडेट किया है, बल्कि बैटरी क्षमता, चार्जिंग टेक्नोलॉजी और केबिन एक्सपीरियंस को भी पहले से ज्यादा बेहतर बनाया है।
अब बैटरी और रेंज के बारे में समझते है।
नई Kia EV6 Facelift में अब 84 kWh की NMC (Nickel Manganese Cobalt) बैटरी दी गई है, जो पहले के 77.4 kWh बैटरी पैक से बड़ी है। खास बात यह है कि बैटरी साइज बढ़ने के बावजूद यह हलकी और ज्यादा energy-dense है, जिससे एफिशिएंसी बेहतर होती है।
- Claimed WLTP Range: 581 किमी है।
- लेकिन Real-world Combined Range (टेस्ट में): लगभग 498 किमी है।
यह (498) रेंज इसे (Kia EV6) भारत की सबसे भरोसेमंद लंबी दुरी तय करने वाली प्रीमियम EVs में शामिल करती है।
चार्जिंग टेक्नोलॉजी के बारे में बात करे तो
Kia EV6 Facelift की सबसे बड़ी ताकत इसकी ultra-fast charging capability है। चार्जर और चार्जिंग टाइम को पॉइंट में समझते है।
- 350 kW DC Fast Charging सपोर्ट करती है Kia EV6
- 10% से 80% चार्ज सिर्फ 18 मिनट में हो जाता है।
- V2L (Vehicle-to-Load और
- V2V (Vehicle-to-Vehicle) स्पोर्ट की सुविधा भी मिलता है इस कार में
यानी आप इस कार से इलेक्ट्रिक डिवाइसेज़ या दूसरी EV को भी पावर दे सकते हैं।
परफॉर्मेंस
इस EV में Dual Motor AWD (All-Wheel Drive) सेटअप मिलता है, जो इसे जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है।
- Power: 325 (hp) हॉर्सपावर मिलता है।
- Torque: 605 (Nm) न्यूटन-मीटर का टॉर्क मिलता है।
- 0–100 km/h:
- Claimed: 5.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर पर घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है।
- Tested: 5.16 सेकंड में पकड़ती है।
परफॉर्मेंस के मामले में Kia EV6 Facelift आज भी सेगमेंट की सबसे तेज़ इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।
ड्राइविंग एक्सपीरियंस कैसा है
Autocar India के रोड- टेस्ट के अनुसार, Kia EV6 का ड्राइविंग अनुभव काफी नेचुरल (natural) और रिफाइंड (refined) है।
- पावर बहुत ही स्मूथ तरीके से मिलती है, जिससे गाड़ी चलाते समय अचानक झटके महसूस नहीं होते।
- AWD (ऑल व्हील ड्राइव) की वजह से तेज रफ्तार में भी गाड़ी सड़क पर मजबूती से तिकी रहती है और सुरक्षित महसूस होती है।
- बड़े 19-इंच पहियों के बाद भी, इसके सस्पेंशन खराब रास्तों के झटकों को आसानी से शोख लेते हैं और सफर आरामदायक रहता है।
एक्स्टीरियर और इंटीरियर अपडेट्स
Kia EV6 Facelift: क्या नया है? एक्स्टीरियर में क्या बदलाव हुवा है?
- नए और शार्प हेडलैंप्स के साथ Hook-shape LED DRLs दिए गए हैं।
- पीछे की तरफ कनेक्टेड लाइट एलिमेंट और ज्यादा स्पोर्टी बंपर्स मिलते हैं।
इंटीरियर में क्या बदलाव हुवाह हैं?
- नया 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और प्रीमियम टेक्सचर्ड मटेरियल मिलता है।
- अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम जो अब Dark और Minimalist थीम के साथ आता है।
फीचर्स और सेफ्टी कैसा मिलता है?
Kia EV6 Facelift फीचर्स के मामले में भी पूरी तरह loaded है:
- Dual 12.3-inch की दो हाई-टेक स्क्रीन्स डिस्पले मिलती है, जो कार को एक फ्यूचरिस्टिक लुक देती हैं।
- सनरूफ (Sunroof): केबिन को खुला और हवादार महसूस कराने के लिए शानदार सनरूफ मिलता है।
- वायरलेस कनेक्टिविटी: Android Auto और Apple CarPlay मिलता है।
- एम्बिएंट लाइटिंग: केबिन के माहौल को अपने मूड के हिसाब से बदलने के लिए कस्टमाइज़ेबल लाइट्स की सुविधा मिलती है।
- हेड-अप डिस्प्ले (HUD): ड्राइविंग की ज़रूरी जानकारी (जैसे स्पीड) सीधे सामने कांच (windscreen) पर दिखती है।
- Meridian साउंड सिस्टम: 14 स्पीकर्स के साथ बेहतरीन और दमदार म्यूज़िक का अनुभव मिलता है।
सुरक्षा (Safety) के मामले में भी यह कार बेहतरीन है। इसके मुख्य Safety Features ये हैं
- 8 एयरबैग्स: कार के अंदर चारों तरफ से सुरक्षा के लिए 8 एयरबैग्स दिए गए हैं, जो दुर्घटना के समय पैसेंजर्स को सुरक्षित रखते हैं।
- 360-डिग्री कैमरा मिलता है इसकी मदद से आप कार की स्क्रीन पर चारों तरफ का नज़ारा देख सकते हैं, जिससे पार्किंग करना और भीड़ में गाड़ी निकालना बहुत आसान हो जाता है।
- ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम): यह एक स्मार्ट सेफ्टी फीचर है जो कार को टक्कर होने से बचाने में मदद करता है।
कंफर्ट और प्रैक्टिकलिटी
- Front Seats: Heated, Ventilated, Electric + Zero-Gravity Mode भी मिलता है।
- Rear Seats: 3 adults के लिए अच्छी जगह मिलती है, लेकिन thigh support थोड़ा कम है।
- Boot Space: 490 लीटर का मिलता है।
- Frunk: 20 लीटर का मिलता है।
निष्कर्ष: आपके लिए कौन सी लॉन्ग रेंज EV सही है?
- बजट बहुत ऊँचा है और अल्ट्रा‑लक्ज़री चाहिए → Mercedes EQS 580
- टेक‑फोकस, ब्लॉक‑बस्टर रेंज, पर भारत में अभी इंतज़ार → Xiaomi SU7
- प्रीमियम, भरोसेमंद रियल‑वर्ल्ड रेंज और भारत में उपलब्ध → Kia EV6 Facelift
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
भारत में सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार कौन सी है?
2026 में भारत में उपलब्ध सबसे ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कार Mercedes-Benz EQS 580 है, जिसकी ARAI रेंज 857 किमी बताई जाती है।
क्या 800 किमी वाली इलेक्ट्रिक कार भारत में अब मिल रही है?
Xiaomi SU7 जैसी हाई‑रेंज कारें 800 किमी तक रेंज देती हैं, लेकिन अभी यह भारत में आम तौर पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि भविष्य में उपलब्ध हो सकती है।
रियल वर्ल्ड में EV की रेंज कितनी मिलती है?
असल रेंज ड्राइविंग स्टाइल, AC, सड़क की स्थिति, तापमान आदि पर निर्भर करती है। आमतौर पर क्लेम्ड रेंज से 15–25% तक कम मिल सकती हैं।

1 thought on “भारत की शीर्ष 3 उच्चतम Range देने वाली Electric Cars (2026): एक चार्ज में लंबा सफर”